पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर एवं डाटा एंट्री आॅपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतुआॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में जूनियर इंजीनियर (जेई) एवं डाटा एंट्री आॅपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आॅन लाईन आवेदन प्रक्रिया 29 सितम्बर से दोपहर 12 बजे से आरंभ होकर 28 अक्टूबर 2021 तक जारी रहेगी। वांछित अर्हता प्राप्त इच्छुक अभ्यार्थी पॉवर कंपनी की वेबसाइट 222.ष्ह्यश्चष्.ष्श.द्बठ्ठ पद पर लॉग-इन करके अपना आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अध्यक्ष श्री अंकित आनंद ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी में जेई के 307 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में जेई के 193 पद, जनरेशन कंपनी में 62 और ट्रांसमिशन कंपनी में 12 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।
तीनों पॉवर कंपनी में सिविल संकाय के 40 पद हैं, जिनके लिए भी आवेदन मंगाए गए हैं। पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर पद के लिये मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ कम्प्यूटर साईंस/ इन्फरमेशन टेक्नालाजी एवं सिविल संकाय के लिये आवेदन मंगाए हैं। इसके लिये न्यूनतम अहर्ता इन संकायों में त्रिवर्षीय डिप्लोमा है।जेई के पात्र अभ्यर्थियों की आनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) (प्रतियोगी परीक्षा) आयोजित की जाएगी, जिसकी मेरिट सूची के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इसी तरह डाटा एंट्री आॅपरेटर के लिए ट्रांसमिशन कंपनी में 50 पद और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 350 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अंतर्गत बस्तर (जगदलपुर) क्षेत्र में 68 और सरगुजा (अंबिकापुर) क्षेत्र में 44 पदों पर भर्ती होगी। बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के लिए वहीं के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और राजनांदगांव क्षेत्र के लिए डाटा एंट्री आॅपरेटर के 238 पद हैं, जिनमें पूरे प्रदेश के मूल निवासी आवेदन कर सकेंगे।

पाठको की राय