हज-2022 के लिए आॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी / सचिव ने बताया कि केंद्रीय हज कमेटी से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2022 के लिए केंद्रीय हज कमेटी द्वारा आॅनलाइन हज आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर से प्रारंभ कर दी गई है। आॅनलाइन हज आवेदन एवं संपूर्ण नियमावली व आवश्यक दिशा-निर्देश केंद्रीय हज कमेटी की वेबसाइट हजसीओएमएमआईटीटीईई डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।
विगत वर्ष की तरह संपूर्ण प्रक्रिया का डिजीटाईजेशन करने के फलस्वरुप इच्छुक आवेदकों द्वारा केंद्रीय हज कमेटी के मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी अपना हज आवेदन आॅनलाइन किया जा सकता है। साथ ही पूरे प्रदेश में 38 ई-हज सुविधा केंद्रों पर भी आवेदकों द्वारा अपना नि:शुल्क आवेदन भरे जाने की सुविधा राज्य हज कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। आॅनलाइन हज आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। राज्य हज कमेटी कार्यालय द्वारा समस्त इच्छुक हज आवेदकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमावली व दिशा-निदेर्शों का अवलोकन करते हुए अपना हज आवेदन प्रस्तुत करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

पाठको की राय