Wednesday, October 21st, 2026

मदरसों की मान्यता नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी से

भोपाल

राज्य मदरसा बोर्ड द्वारा शिक्षण-सत्र 2022 23 के लिए मदरसों की मान्यता नवीनीकरण के आवेदन 22 फरवरी से 21 मार्च 2022 तक किये जा सकते हैं। एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आवेदन से संबंधित आवश्यक सर्कुलर और जानकारी मदरसा बोर्ड की वेबसाइट www.mpmb.org और एमपी ऑनलाइन के मदरसा बोर्ड पोर्टल पर उपलब्ध है। मदरसों को ऑनलाइन आवेदन करने के साथ आवेदन की एक प्रति सभी दस्तावेजों के साथ मदरसा बोर्ड और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना आवश्यक होगा।

 

 

#मदरसों की मान्यता

Source : Agency

पाठको की राय