Wednesday, October 21st, 2026

ONGC ने किया कमाल, 3 दिन में ही निवेशक हुए मालामाल, 230 रुपये तक जा सकता है भाव

 नई दिल्ली
 
उतार-चढ़ाव भरे शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों में ओएनजीसी के शेयरों ने तगड़ा रिटर्न दिया है। बुधवार को ओएनजीसी के शेयर 3.21 फीसद की बढ़ोतरी के साथ एनएसईपर 154.15 रुपये पर बंद हुए। अगर पिछले 3 दिनों के इसके प्रदर्शन की बात करें तो इस स्टॉक ने 12.23 फीसद का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 7 दिनों में यह 14.31 फीसद का रिटर्न दे चुका है। 23 जून 2022 को ओएनजीसी के शेयर 134.80 रुपये पर आ गए थे। इसके बाद से इस स्टॉक में तेजी दिख रही है। 24 जून को यह 137.35 रुपये पर पहुंचा और 27 जून को 141.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके बाद इसकी रफ्तार बढ़ी और 29 जून को 14.35 फीसद चढ़कर 154.15 रुपये पर पहुंच गया। इसका 52 हफ्ते का हाई 194.95 रुपये और लो 108.50 रुपये है।

आगे क्या होगा?

एक्सपर्ट अभी इस स्टॉक को लेकर बुलिश हैं। 22 में से 10 विशेषज्ञों ने ओएनजीसी में स्ट्रांग बाय और 8 ने बाय की सलाह दी है। केवल दो लोगों ने होल्ड और इतने ही लोगों ने बेचने की सलाह दी है।

कहां तक जा सकता है स्टॉक

तमाम एक्सपर्ट्स ऑयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन यानी ओएनजीसी के शेयरों को लेकर बुलिश हैं और उनका मानना है कि आने वाले दिनों में यह स्टॉक 210 से 230 रुपये तक जा सकता है। एकमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 210 और जेएम फाइनेंशियल ने 230 रुपये का टार्गेट रखा है।

 

 

#ONGC

Source : Agency

पाठको की राय