OnePlus Nord CE 2 और OnePlus Nord 2T लांच से पहले इनफार्मेशन लीक
इस OnePlus Mobile फोन की कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। टिप्स्टर Max Jambor ने हाल ही में एक ट्वीट कर OnePlus Nord 2 CE Launch Date का संकेत दिया है, पता चला है कि फोन 11 फरवरी को उतारा जाएगा।
OnePlus Nord CE 2 Specifications (संभावित)
इस स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.4 इंच की फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम ऑप्शन्स।
कैमरा की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिल सकता है।
OnePlus Nord 2T Price in India (लीक)
टिप्सटर योगेश बरार और 91मोबाइल्स की साझेदारी में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Nord 2T Launch Date की बात करें तो इस हैंडसेट को अप्रैल-मई के बीच उतारा जा सकता है।
वहीं, दूसरी तरफ अगर OnePlus Nord 2T Price in India यानी कीमत की बात करें तो इस हैंडसेट की कीमत 30 हजार से 40 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
OnePlus Nord 2T Specifications
इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 इंच की फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 12 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आ सकता है।
कैमरा की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा के साथ 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 80 वॉट सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 एमएएच की दमदार बैटरी मिल सकती है।
साथ ही कुछ समय पहले इस बात की भी जानकारी मिली थी कि कंपनी 20 हजार से कम बजट वालों के लिए भी एक अर्फोडेबल OnePlus Nord स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसके जुलाई या अगस्त में उतारे जाने की उम्मीद है।

पाठको की राय