Saturday, October 31st, 2026

OnePlus 10T भारत में लॉन्च, कीमत 49,999 रुपये से शुरू

नई दिल्ली

OnePlus 10T को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसफोन को कई जबरदस्त फीचर्स के साथ पेश किया गया है जिसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC, 150W SUPERVOOC एंड्योरेंस एडिशन वायर्ड चार्जिंग के साथ 4800mAh की बैटरी शामिल है। साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में सबसे बढ़िया फीचर इसकी रैम है। इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट में 16GB रैम दी गई है। चलिए जानते हैं OnePlus 10T की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स।

कीमत
इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 54,999 रुपये है। इसके 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है। इसे जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक में लॉन्च किया गया है। यूजर्स इसे प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी सेल 6 अगस्त से आयोजित की जाएगी।

फीचर्स
यह ड्यूल-सिम के साथ आता है। इसमें एंड्रॉइड 12 दिया गया है जिस पर ऑक्सीजनओएस 12.1 की स्कीन दी गई है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2412 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह कम तापमान वाली पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (एलटीपीओ) तकनीक पर आधारित है। इसके डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह HDR10+ सर्टिफाइड है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC से लैस है। इसमें 16GB तक LPDDR5 रैम दी गई है।

OnePlus 10T भी क्रायोवेलोसिटी वेपर चैंबर के साथ नेक्स्ट जनरेशन के 3D कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें हाइपरबूस्ट गेमिंग इंजन भी दिया गया है। फोन में ड्यूल-एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX769 प्राइमरी सेंसर है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है। तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन के फ्रंट में f/2.4 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

OnePlus 10T 256GB तक UFS 3.1 डुअल-लेन स्टोरेज दी गई है। साथ ही इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। यह फोन 4800mAh की डुअल-सेल बैटरी के साथ आता है जो 150W SuperVOOC एंड्योरेंस एडिशन वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus 10T को ड्यूल स्टीरियो स्पीकर से लैस किया है जो Dolby Atmos को सपोर्ट करता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय