Thursday, October 22nd, 2026

बीजापुर में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल, रायपुर एयर लिफ्ट करने की तैयारी

बीजापुर.

छत्तीसगढ़ में नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बीजापुर में मंगलवार को प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक जवान जख्मी हो गया है। बताया जाता है कि एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौटते वक्त ये ब्लास्ट हुआ। जवान मुदवेंडी कैंप से एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे।
विस्फोट की चपेट में आये कोबरा 202 बटालियन के जवान के पैर में गंभीर चोट आई है।

घायल जवान को एयर लिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजे जाने की तैयारी चल रही है। मामला गंगालूर थाने क्षेत्र का है। उक्त आशय की जानकारी बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने दी है।

 

#pressure IED

Source : Agency

पाठको की राय