Monday, October 19th, 2026

जबलपुर में एक लाख दो हजार 781 बच्चों को लगी वैक्सीन

जबलपुर
 जिले को पंद्रह से अठारह वर्ष के लगभग 1 लाख 18 हजार बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान में अभी तक 1 लाख 02 हजार 781 बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला टीकाकरण अधिकारी के अनुसार बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का अभियान सोमवार 10 जनवरी से फिर शुरू होगा। आज शहर में सिर्फ तीन केन्द्रों जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल रांझी एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनमोहन नगर में पात्र व्यक्तियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बड़े ही नहीं बल्कि बच्चों में भी उत्साह दिख रहा है। स्कूलों में लगाए जा रहे वैक्सीन शिविर में बच्चे सुबह से ही यहां आ रहे हैं। कई ऐसी झलकियां देखने मिलीं, जिसमें बच्चों में वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह दियाा। शिविर में कोई अपने अभिभावकों के साथ आया तो कोई दोस्तों के साथ यहां पहुंचा। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए शहर में 70 स्कूलों को चिन्हित किया गया है।


इन बच्चों ने कहा कि मौजूदा हालात में न सिर्फ वैक्सीन लेना जरूरी है बल्कि इससे बचने के लिए मास्क और शारीरिक दूरी बनाना भी जरूरी है। शनिवार को जिले में 12 हजार 903 बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए 70 स्कूलों में टीकाकरण केंद्र बनाये गये थे। वहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय स्कूलों में भी बच्चों को टीका लगाने वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किये गये ।

 

#781 बच्चों को लगी वैक्सीन

Source : Agency

पाठको की राय