Friday, October 23rd, 2026

सरपंच की हत्या में शामिल एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा
जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेगुडरा के जंगल में सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घेराबंदी कर सरपंच की हत्या में शामिल एक लाख का इनामी नक्सली तोडा मंडावी को गिरफ्तार किया गया है।

दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर फोर्स सर्चिंग पर निकली थी, इसी दौरान छोटे गुडरा और चालकी पारा के बीच जंगल में पुलिस बल को देखकर ईनामी नक्सली तोडा मंडावी छिप के भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि लंबे समय से नक्सली संगठन में रहकर छोटेगुडरा में डीकेएमएस अध्यक्ष पद पर काम कर रहा था। वर्ष 2019 में छोटेगुडरा सरपंच की हत्या में शामिल था। इसके अलावा आगजनी, सड़क काटना, बैनर पोस्टर लगाने जैसे कई नक्सली घटनाओं में भी सक्रिय था। कुआंकोंडा थाना में पकड़े गए नक्सली के खिलाफ कई मामले दर्ज है। कार्यवाही के उपरांत आज न्यायीक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

 

#arrested

Source : Agency

पाठको की राय