Tuesday, October 20th, 2026

आरक्षक भर्ती परीक्षा में दूसरे राज्यों से आएंगे एक लाख उम्मीदवार

भोपाल
व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) आठ जनवरी से पुलिस विभाग की आरक्षक भर्ती परीक्षा आठ जनवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा में 12 लाख 17 हजार उम्मीदवारों को शामिल होना हैं। इसमें करीब एक लाख उम्मीदवार दूसरे राज्यों के हैं। जहां संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों से परीक्षा का संक्रमण नहीं फैले जिसके लिये खास इंतजाम किये जा रहे हैं। हालांकि व्यापमं ने सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिये हैं।

व्यापमं ने जिला स्तर पर होने वाली परीक्षा के लिये राज्य में करीब 90 परीक्षा केंद्र तैयार किये हैं। इसकी एक पाली में करीब 19 हजार उम्मीदवार ही आनलाइन परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि व्यापमं ने दो पालियों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसलिये हर दिन 38 हजार उम्मीदवार ही परीक्षा दे पाएंगे। परीक्षा में 12 लाख 17 हजार उम्मीदवारों को शामिल होना है। इसलिये परीक्षा 17 फरवरी तक चलेगी। करीब सवा माह चलने वाली परीक्षा में कोरोना संक्रमण क्या प्रभाव दिखाएगा। इसे लेकर व्यापमं कोई जोखिम उठाना नहीं चाहता है।

 

#recruitment exam

Source : Agency

पाठको की राय