Saturday, October 24th, 2026

श्रीनगर में पुलिस टीम पर फायरिंग में एक जवान घायल, आतंकी संगठन TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी

जम्मू
श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को आतंकियों ने आतंकी हमला किया। पुलिस टीम को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में एक जवान घायल हुआ है। जिसके सीने में गोली लगी है। घायल  जवान(इंस्पेक्टर) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

आतंकी संगठन टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। कहा गया है कि श्रीनगर के खानयार इलाके में पुलिस पर हमला किया गया है। जिसमें पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया।

इससे पहले श्रीनगर में शुक्रवार को छानपोरा इलाके में स्थित पुलिस पोस्ट के बाहर तैनात सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने दोपहर करीब 1 बजे ग्रेनेड हमला किया था। इसमें सीआरपीएफ 29वीं बटालियन की जी-कंपनी का जवान जितेंद्र कुमार यादव घायल हो गया था। हमले के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस बीच आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

 

#jawan injured

Source : Agency

पाठको की राय