Wednesday, October 21st, 2026

सरकार का एक फैसला और बुरी तरह बिखर गया यह शेयर, लगा 10% का लोअर सर्किट, निवेशक मायूस

नई दिल्ली
जीएसटी काउंसिल (GST council) द्वारा ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाकर लगने के बाद आज बुधवार (12 जुलाई) को शुरुआती कारोबार में डेल्टा कॉर्प जैसे (Delta corp share) ऑनलाइन गेमिंग शेयरों में भारी गिरावट आई है। डेल्टा कॉर्प के शेयर आज शुरुआती कारोबार में 10% तक गिर गए। डेल्टा कॉर्प के शेयर ₹222.15  के अपने 10 प्रतिशत के लोअर सर्किट पर खुले।

इंडस्ट्री ने जताया चिंता
बता दें कि मंगलवार (11 जुलाई) को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद द्वारा ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और कैसीनो पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला लिया गया। सरकार ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ को जुआ और सट्टे की तरह कार्रवाई के लायक न माने जाने के लिए जीएसटी कानून में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। इधर, इस इंस्ट्रीज के प्रमुख प्लेयर ने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। ई-गेमिंग फेडरेशन के सचिव मलय कुमार शुक्ला ने इस कदम को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय बताया।

कंपनी के शेयरों का हाल
बता दें कि Delta Corp Ltd के शेयर पिछले पांच दिन में 12% टूट चुके हैं। वहीं, 2007 से लेकर अब तक इसने 469.36% का तगड़ा रिटर्न दिया है। इसका 52 वीक लो प्राइस 172.30 रुपये और 52 वीक हाई प्राइस 172.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 5,948.53 करोड़ रुपये का है।

 

#शेयर

Source : Agency

पाठको की राय