Sunday, October 25th, 2026

एआईएफ एवं एमपी फार्म गेट एप पर राजगढ़ में हुई एक दिवसीय कार्यशाला

भोपाल

कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) और एमपी फार्म गेट एप के लाभों से किसानों को अवगत कराने के लिये राजगढ़ में मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला 2 सत्रों में हुई।

कार्यशाला में बताया गया कि एआईएफ योजना में 2 करोड़ रूपये तक की योजना की स्वीकृति पर 3 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज की छूट हितग्राही को उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यशाला के दूसरे चरण में फार्म गेट एप के बारे में जानकारी दी गई। कृषकों को बताया गया कि फार्म गेट एप का उपयोग कर किसान अपनी फसल को अपने घर और खलिहान से ही अपनी इच्छा अनुसार किसी को भी बेच सकते हैं। एमपी फार्म गेट एप को गूगल प्ले-स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय