Thursday, October 22nd, 2026

वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरों के सहयोग से रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा एक दिवसीय सेमीनार

बिलासपुर.
शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेलवे पुलिस एवं वन विभाग छत्तीसगढ के सहयोग से वन्य जीव अवराध नियंत्रण ब्यूरों के द्वारा एक दिवसीय संवेदीकरण सेमीनार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, जोनल मुख्यालय बिलासपुर में आयोजन किया गया। जिसमें रेलवे में परिवहन (तस्करी) होने वाले वाईल्ड एनिमल्स के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं जागरुक किया गया। जिसमें ट्रेनों में वन्यजीवों के तस्करी करने वालों के विरुद्ध रोकथाम एवं उन्हे पकडनें के तरीकों के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया।

उक्त सेमीनार महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें विष्णु, उप निदेशक, भारतीय वन सेवा, अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी भी शामिल हुए। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरों जबलपुर से कौशिक मंडल निरीक्षक, एस. कुमार सोनी (एडवोकेट), जबलपुर उच्च न्यायालय एवं संदीप, वन विभाग रेंज अधिकारी, रायपुर के द्वारा वन्यजीवों के सरंक्षण में योगदान एवं इन्हे संरक्षित करने के बारे में जागरुक किया गया। इस एक दिवसीय सेमीनार में रेलवे सुरक्षा बल, वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरों जबलपुर, शासकीय रेलवे पुलिस एवं वन विभाग छत्तीसगढ के कुल 65 अधिकारी एवं बल सदस्यों ने भाग लिया।

 

#One day seminar

Source : Agency

पाठको की राय