Friday, October 23rd, 2026

नगरीय निकायों में एकदिवसीय पौधरोपण अभियान

स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों ने रोपे 20 हजार से अधिक पौधे

भोपाल

प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण.2023 की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाभियान की निरंतरता में मंगलवार को प्रदेश के नगरीय निकायों में एकदिवसीय पौधरोपण अभियान चलाकर 20 हजार से अधिक पौधे लगाये गये। इस अभियान में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने पौधे रोपित किए। सौंदर्यीकरण एवं पौधारोपण अभियान निकायों के एफएसटीपी, कंपोस्टिंग, निर्माण एवं अपशिष्ट और मटेरियल रिकवरी इकाइयों के आसपास की भूमि पर क्रियान्वित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर निकायों की सभी इकाइयों में साफ-सफाई एवं सौन्दर्यीकरण कार्य भी किया गया।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय