Monday, October 26th, 2026

एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प आज

कोरिया.

मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सह संचालक जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केंद्र जिला कोरिया द्वारा दिनांक 26 जून 2023 को प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सलका में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे निजी के संसथाओ द्वारा भर्तियां की जानी है। अत: ऐसे आवेदक जिनकी वांछित योग्यता 10वी, 12वी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर हो प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।

उन्होंने ने बताया की प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने वाले आवेदक अपने साथ समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्र के साथ निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड तथा बॉयोडाटा एवं दो पास पोर्ट साइज फोटो के साथ नियत तिथि एवम समय पर उपस्थित हो सकते है।

 

 

#one day placement camp

Source : Agency

पाठको की राय