Thursday, October 22nd, 2026

एक करोड़ के इनामी नक्सली की बीमारी से हुई मौत

बीजापुर

छत्तीसगढ़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली की मौत हो गई है। इस नक्सली नाम अक्कीराजू था। बीमारी के चलते बीजापुर के जंगल में उसकी जान गई। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुदंरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। अक्कीराजू की मौत की खबर पुलिस को से ही मिलने लगी थी। रात में नक्सलियों ने भी इसकी पुष्टि भी कर दी।

दिल का दौरा पड़ने से मौत
बताया गया है कि अक्कीराजू लंबे समय से दिल की बीमारी से पीड़ित था। बीजापुर जिले के बासगुड़ा-पामेड़ इलाके के जंगल के नक्सल कैंप में उसका उपचार चल रहा था। इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है। आईजी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से उस पर 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था। अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर उस पर एक करोड़ का इनाम था।

सीपीआई का सदस्य था आरके
इस नक्सली का नाम हरगोपाल उर्फ रामकृष्ण उर्फ आरके सेंट्रल कमेटी पोलितब्यूरो (सीपीआई माओवादी) का सदस्य था। पुलिस के मुताबिक आरके की मौत के साथ पिछले दो साल में सीपीआई के तीन अहम सदस्यों को गंवा चुका है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज के मुताबिक संगठन के सदस्यों की यह मौतें निश्चित तौर पर उसे कमजोर करेंगी। साथ ही इस क्षेत्र में पांच दशक से चल रहे हिंसक गतिविधियों पर भी लगाम लगने की संभावना बढ़ चुकी है।

 

#इनामी नक्सली

Source : Agency

पाठको की राय