Thursday, October 22nd, 2026

 एक साल में एक करोड़ लोगों  दीनदयाल रसोई से कराया भोजन

 भोपाल
दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना के तहत एक साल में सरकार ने एक करोड़ से ज्यादा जरूरतमंदों को भोजन कराया है। योजना का दूसरा चरण 26 फरवरी 2021 को शुरू किया गया था और कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 12 अप्रैल से 27 जून 2021 तक लाकडाउन में 27 लाख 19 हजार जरूरतमंदों को रसोई केंद्रों से भोजन कराया गया है। इन केंद्रों से लगातार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजना का दूसरा चरण शुरू किया था। इसके तहत प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों एवं छह धार्मिक नगरीय निकाय मैहर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, अमरकंटक, ओरछा और चित्रकूट में सौ रसोई केंद्रों का संचालन शुरू किया है। रसोई केंद्र में जन सामान्य को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन के रूप में रोटी, मौसमी सब्जी, दाल एवं चावल उपलब्ध कराया जाता है। रसोई केंद्रों में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति दोपहर के भोजन की व्यवस्था 10 रुपये प्रति थाली की दर से है।


उन्होंने बताया कि रसोई केंद्रों में उपयोग में आने वाले खाद्यान्न् गेहूं एवं चावल एक रुपये प्रति किलो की दर से उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से खाद्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।

 

#Deendayal Rasoi

Source : Agency

पाठको की राय