Friday, October 23rd, 2026

कोरोना संक्रमण को रोकने भिलाई, रिसाली और बीरगांव के लिए एक करोड़ स्वीकृति

रायपुर
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश के भिलाई, रिसाली और बीरगांव नगर पालिक निगमों में कोविड 19 के तीव्र प्रसार के रोकथाम और जन सामान्य को राहत पहुचाने के उद्देश्य से सुसंगत उपकरण, आवश्यक उपाय एवं सामग्री क्रय करने हेतु सहानुभूतिपूर्वक विचार कर अधोसंरचना मद से कुल एक करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा भिलाई के लिए 50 लाख, रिसाली के लिए 25 लाख और बीरगांव के लिए 25 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्री डॉ.डहरिया की इस पहल से इन नगर निगम क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।

 

#कोरोना संक्रमण

Source : Agency

पाठको की राय