Thursday, October 22nd, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना के 107 हितग्राहियों को एक करोड़ 7 लाख रूपये अंतरित

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के बीएलसी घटक में स्वीकृत 107 आवास के लिये एक करोड़ 7 लाख रूपये की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित करने की स्वीकृति दी गयी है। प्रथम किश्त में 41 हितग्राहियों को 41 लाख रूपये और द्वितीय किश्त में 66 हितग्राहियों को 66 लाख रूपये अंतरित किये जायेंगे। प्रत्येक हितग्राही के खाते में एक-एक लाख रूपये अंतरित किये जायेंगे।

 

 

#प्रधानमंत्री आवास योजना

Source : Agency

पाठको की राय