Friday, October 23rd, 2026

रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के दसवें दिन - स्वच्छ आहार के थीम आयोजन

रायपुर
भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है।  16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित इस स्वच्छता ही सेवा-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के सभी स्टेशनों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

स्वच्छता पखवाडा के दसवें दिन स्वच्छ आहार के थीम आयोजन पर आज रायपुर रेल मंडल के नामित अधिकारियो द्वारा स्टेशन परिसरों के स्टाल, कार्यालयों के कैंटीन पर खानपान,सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

 इस थीम के तहत् रायपुर रेल मंडल के स्टेशन परिसरों के स्टाल, कार्यालयों के कैंटीन पर खानपान,सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इसके साथ यह भी देखा गया की सूखे - गीले कचरे डालने हेतु अलग - अलग पुख्ता इंतजाम है या नहीं। इसमें वेंडरों के हाथों में ग्लोव्स एवं मास्क तथा सिर का ढका होना, नाखूनों का कटा होना, उनका मेडिकल फिट होना, स्टालों यूनिटों के लाइसेंस कंप्लीट होना, कार्यरत सभी वेंडरों के आई -कार्ड अपडेट होना आदि सुनिश्चित किया गया एवं खाने - पीने गुणवत्ता से समझौता ना करें यात्रियों से मधुर संबंधों के साथ बात करें, यात्रियों की संतुष्टि - सेवा ही भारतीय रेल का सर्वोपरि उदेश्य है। इसी के साथ अपने स्टाल के आसपास किसी भी तरह की गन्दगी न फैलाये उनको जागरूक भी किया गया और स्वच्छ रेल - स्वच्छ भारत बनने में अपनी अहम् भूमिका अदा करें और रेलवे प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करे। इसी कड़ी में स्टेशन परिसर में कोविड -19 के नियमो के पालन को देखा और सतर्कता बरतने हेतु मास्क , सैनिटाइजेशन,दो गज की दुरी का भी पालन करने हेतु सुझाव भी दिया गया।

 

#theme event of clean diet

Source : Agency

पाठको की राय