Monday, October 26th, 2026

मानसून सत्र का दूसरा दिन, नग्न प्रदर्शन करने वाले युवाओं को रिहा करने की मांग, विपक्ष ने किया वॉकआउट

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के कार्रवाई शुरू हो चुकी है। दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने मंत्री मोहन मरकाम का सदन से परिचय करवाया। इसके बाद उन्होंने मंत्री के विभाग परिवर्तन की भी जानकारी दी। इसी बीच सदन का कार्यवाही में विधायक धर्मजीत सिंह ने SC, ST युवाओं के नग्न प्रदर्शन का मामला उठाया। भाजपा के विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि इस घटना से पूरा छत्तीसगढ़ शर्मसार है। ये स्थिति निर्मित क्यों हुई, ये बड़ा सवाल है।

विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही 5 मिनट स्थगित होने के बाद फिर शुरू हो गई है। विधानसभा में सरकार के खिलाफ विपक्ष ने लाया अविश्वास प्रस्ताव लाया है। आसंदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी है। 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय