Monday, October 19th, 2026

PM मोदी के आदेश पर, इलेक्शन से पहले मंत्री सीख रहे जनता में पैठ और अफसरों की हैंडलिंग

भोपाल

मंत्रियों के प्रभार के जिलों में एक्टिव न रहने और सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने में मंत्रियों की नाकामी को देखते हुए अब सरकार मंत्रियों को ट्रेनिंग दे रही है। इस कैपिसिटी बिल्डिंग में मंत्रियों को प्रशासनिक अफसरों में पकड़ बनाए रखने के हुनर भी सिखाए जा रहे हैं। सरकार के जनहितैषी कामों और योजनाओं के प्रचार प्रसार में मंत्रियों की लापरवाही को लेकर दो दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में नाराजगी सामने आई थी। इसलिए अब एक्सपर्ट्स के जरिये मंत्रियों को एनर्जिक बनाए रखने के गुर सिखाए जा रहे हैं। चुनावी साल में मंत्रियों को जिलों में प्रवास के दौरान जनता के बीच एक्टिव दिखने और मेल मुलाकात का तरीका सिखाने का काम शिवराज सरकार कर रही है। सीएम निवास में सोमवार सुबह से आयोजित चिंतन शिविर में देश भर के एक्सपर्ट्स को बुलाकर मंत्रियों की कार्य कुशलता में वृद्धि लाने और टेक्नालाजी फ्रेंडली बनाने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।

PM मोदी के फैसले के आधार पर ट्रेनिंग
ट्रेनिंग में शामिल होने से पहले गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा के अनुसार जनता को उत्कृष्ट सेवा देने के लिए मंत्रियों के कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग का कार्यक्रम हो रहा है। गौरतलब है कि मंत्रियों को लेकर सबसे अधिक शिकायत यह है कि अधिकांश मंत्री प्रभार के जिलों में नहीं जाते हैं। उनका कार्यकर्ताओं के साथ संवाद नहीं होता और जिलों में अफसरों के बीच प्रशासनिक पकड़ भी कमजोर है। 

 

#मंत्रियों के प्रभार

Source : Agency

पाठको की राय