Tuesday, October 20th, 2026

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण स्थित भगवान नर नारायण मंदिर में किया दर्शन

रायपुर
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण स्थित भगवान नर नारायण मंदिर में किया दर्शन। मुख्यमंत्री ने भगवान नर नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदर दास, सांसद श्री गुहाराम अजगले, जनप्रतिनिधि श्री गुलाब सिंह चंदेल, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी श्री विजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। मंदिर को फूल मालाओं, रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस दौरान मठ मंदिर भी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने गौ माता को चारा खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया।

 

#Ramlala Pran Pratishtha

Source : Agency

पाठको की राय