Saturday, October 24th, 2026

रक्षाबंधन पर्व पर सभापति ने राजधानीवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर
नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति  प्रमोद दुबे ने भाई एवं बहन के मध्य पवित्र स्नेह के जीवंत प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की समस्त राजधानीवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं एवं परमपिता परमेश्वर से सभी नागरिकों को जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। सभापति  दुबे ने रक्षाबंधन पर्व पर समस्त भाईयों एवं बहनों से कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने तय समय पर कोरोना टीका, बूस्टर डोज अनिवार्य रूप से लगवाने का आव्हान किया है। वहीं छत्तीसगढ़ शासन एवं रायपुर जिला प्रशासन के हर घर हरियाली महाभियान के तहत समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर पौधे लगाने एवं प्रत्येक लगाये गये पौधे की पेड़ बनते तक रखरखाव एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का प्रण लेने का आव्हान किया है। दुबे ने कहा कि वृक्षारोपण कर रायपुर को सबसे हरित, स्वच्छ, सुन्दर स्मार्ट सिटी बनाने सभी लोग अपनी अहम भूमिका निभाएं।

 

#Rakshabandhan

Source : Agency

पाठको की राय