Tuesday, October 20th, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बकस्वाहा पुलिस ने दौड, शपथ व मार्च का आयोजन


बकस्वाहा
पुलिस अधिक्षक के निर्देशन मे थाना प्रभारी याकूब खान के नेतृत्व मे सरदार बल्लभ भाई पटेल की याद मे  राष्ट्रीये एकता दिवस के अवसर पर सुबह सात बजे से दौड का आयोजन किया गया। जिसमे  सुबह सात बजे थाना प्रभारी याकूब खान के साथ समस्त पुलिस बल ने भाग लिया, बकस्वाहा थाना से दौड प्रांरभ हो कर बस स्टैंड होते हुये रेंन्ज विभाग होते हुये छोटी पुल हुका कुआं तक पहुची उसके बाद पुलिस थाना पर समापन हुआ।

इसी कार्यक्रम के तहत ग्यारह बजे  पुलिस थाना बकस्वाहा मे यूनिफाॅर्म मे शपथ व मार्च पोस्ट किया गया। जिसमे राष्ट्रीये एकता दिवस की शपथ दिलाई गयी व मार्च पोस्ट यूनिफाॅर्म मे थाना बकस्वाहा से निकाली गयी जो बस स्टैंड होते हुये पुलिस थाना पहुची। बकस्वाहा के अलावा इसी प्रकार का आयोजन जिला मुख्यालय एवं सभी थाना चौकी  पर  आयोजित किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय