मुख्यमंत्री चौहान के जन्मदिन के अवसर पर नवांकुर संस्था आगाज नवयुवक संस्थान समिति ने किया वृक्षारोपण
मंडला
आपको बता दें कि मंडला जिले के विकासखंड निवास मुख्यालय अंतर्गत ग्राम सतपहरी में दिनांक 05/03/2023 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की चयनित नवांकुर संस्था आगाज नवयुवक संस्थान समिति के द्वारा ग्राम प्रस्फुटन समिति एवं ग्रामीण जन के साथ ग्राम सतपहरी मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और शतायु होने की कामना कर उनकी मंशानुसार सामूहिक श्रमदान वृक्षारोपण के रूप में किया गया। जिसमें आम , नीम, आँवला आदि वृक्षों का पौधारोपण ग्राम प्रस्फुटन समिति एवं पीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू छात्र-छात्राओं के साथ किया गया। वहीं पिछले दिनों किए गए वृक्षारोपण की देखरेख कर उन्हें सुरक्षित भी किया गया ।
इस अवसर पर आगाज नवयुवक संस्थान समिति से प्रतिनिधि राजकुमारी मार्को, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष गोकुल सिंह वरकड़े , सचिव गजेंद्र तेकाम, सदस्य शंकर सिंह कुलस्ते , नीलिमा पंदराम , शशिकला वरकड़े , महेंद्रसिह,प्यारेलाल ओयाम , मुकेश ओयाम , महेश , भुवनेश्वरी तेकाम, वैजयंती पुषाम , तोशीमा तेकाम,हितेश्वरी वरकड़े,पूनम वरकड़े, सुशीला परस्ते, पार्वती वरकड़े, उपसरपंच गोविंद परस्ते एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

पाठको की राय