जन्मदिन के मौके पर कैबिनेट मंत्री नेताम पहुंचे अयोध्या, रामलला के किये दर्शन पूजन
रामानुजगंज/बलरामपुर.
छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम अपने जन्मदिन के अवसर पर अयोध्या राममन्दिर में रामलला के दर्शन करने पत्नी पुष्पा नेताम और समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि जन्मदिन के अवसर पर मुझे रामलला के दर्शन हुए। नेताम के जन्मदिन के अवसर पर रामानुजगंज विधानसभा के दर्जनों स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। अयोध्या भी बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ रामलला के दर्शन किए।
आज सुबह से ही रामानुजगंज विधानसभा के बलरामपुर, रामानुजगंज, सनवाल, रामचंद्रपुर सहित अन्य ग्राम पंचायत में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए कई जगह केक कटे एवं विविध कार्यक्रम भी आयोजित हुए। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार अपने जन्मदिन के अवसर पर पत्नी पुष्पा नेताम एवं समर्थकों के साथ आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की।
#Cabinet Minister#Netam reached Ayodhya#occasion of birthday#took blessings

पाठको की राय