Friday, October 23rd, 2026

आवेदन का स्नातक दाखिला को आखिरी दिन, पहली मेरिट लिस्ट वाले छात्रों को 23 तक जाति प्रमाणपत्र जमा करने का मौका

धनबाद
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधीन धनबाद और बोकारो के कॉलेजों में स्नातक में दूसरे चरण के दाखिला को आनलाइन आवेदन 18 सितंबर तक ही चांसलर पोर्टल पर भरे जा सकते हैं। अंगीभूत कॉलेजों में अलग-अलग विषयों की खाली सीटों और संबद्ध कॉलेजों में सभी विषयों के लिए आवेदन की अनुमति दी गई है। नियमित कोर्स के साथ वोकेशनल विषयों के लिए भी नए सिरे से आवेदन भरा जाएगा। वैसे छात्र जे अब तक आवेदन नहीं भर सके हैं। उनके लिए आज आखिरी दिन है। दूसरे चरण के एडमिशन आवेदन वाले छात्रों के डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी। स्नातक के वोकेशनल कोर्स के सेकेंड लिस्ट में चयनित छात्रों के प्रमाणपत्र सत्यापन की तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गई। ऐसे छात्र 19 सितंबर तक नामांकन शुल्क जमा कर सकेंगे।

इसके साथ ही पहली मेरिट में चयनित हुए वैसे छात्र छात्राएं जो जाति प्रमाणपत्र न होने की वजह से एडमिशन से वंचित हैं। उनके लिए एडमिशन सेल ने अब नई तिथि जारी की है। ऐसे छात्रों को अब 23 सितंबर तक इसकी अनुमति दी गई है। इस तिथि तक उन्हें एडमिशन सेल को जाति प्रमाणपत्र की पावती पर्ची और आवेदन जमा करना होगा। इसके लिए पावती पर्ची और आवेदन दोनों ही संबंधित कॉलेज के प्राचार्य से फॉरवर्ड भी कराना होगा। यह सुविधा केवल पहली मेरिट लिस्ट वाले छात्रों को ही मिलेगी। दूसरी या तीसरी मेरिट लिस्ट में चयनित होनेवाले छात्रों को इसकी इजाजत नहीं मिलेगी।  

महत्वपूर्ण तिथियां

  • 19 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
  • 19 से 23 सितंबर तक डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
  • 25 सितंबर तक नामांकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है।
  • संबद्ध कालेजों में पहली मेरिट लिस्ट वाले नियमित कोर्स के छात्रों का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन 18 सितंबर तक होगा।
  • 20 सितंबर तक नामांकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है।

 

#On the last day

Source : Agency

पाठको की राय