Sunday, October 25th, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ दल ने स्कूल बसों को किया चेक

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप होगा स्कूल वाहनों का संचालन
छतरपुर

कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशानुसार गुरुवार को आरटीओ की टीम के द्वारा छतरपुर शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर स्कूल बसों की चेकिंग की गई तथा स्कूल बसों को चेक करने के साथ-साथ स्कूल संचालकों और प्राचार्यों को स्कूल बसों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार बसों के संचालन व आवश्यक व्यवस्था करने के सम्बंध में अवगत कराया गया। आरटीओ टीम द्वारा बताया गया कि छात्रों को लेकर आनेजाने वाली सभी वाहन व स्कूल बस शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्त वाहनों में वीएलटीडी डिवाइस पैनिक बटन के साथ होनी चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर छात्रों एवं छात्राओं के पास सहायता तुरंत पहुंचाई जा सके। इस दौरान आरटीओ टीम में मनीष खरे, यासीन खान शामिल रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय