Friday, October 23rd, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम राजनगर ने बस दुर्घटना में घायलों की अस्पताल पहुंचकर उपचार की जानकारी ली

जिला अस्पताल में 7 लोग उपचाररत् एवं आरक्षक का दुखद निधन

छतरपुर
कलेक्टर छतरपुर संदीप जी.आर. के निर्देश पर शुक्रवार को खजुराहो के पास बस हादसे में घायल हुए लोगों का एसडीएम राजनगर डी.पी. द्विवेदी ने जिला अस्पताल छतरपुर में हाल चाल जाना एवं उपचार की जानकारी ली। उन्होनंे बताया कि जानकारी लगते ही एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल लाया गया है। बस में 7 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है एवं ललगुवां के आरक्षक योगेन्द्र सिंह का दुखद निधन हो गया है। बस में घायल हुए प्रीति दुबे, जीतेन्द्र नामदेव, ज्योति कटियार, भारती सेन, कविता शुक्ला, विनोद कुमार गोस्वामी, सुन्दर अहिरवार उपचाररत् हैं एवं कुछ को मामूली चोटें आई हैं। कोई भी अतिगंभीर स्थिति में नहीं है। घायलों द्वारा बस दुर्घटना का कारण स्टेरिंग फेल होना बताया गया है। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है और संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ जी.एल. अहिरवार उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय