Sunday, October 25th, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर नवगठित तहसील पटना में राजस्व प्रकरणों की जांच, लगभग 250 प्रकरण मिले अपंजीकृत

कोरिया
कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देश पर तहसील कार्यालय बैकुंठपुर के बाद अब नवगठित तहसील पटना में राजस्व प्रकरणों की जांच की गई है। कलेक्टर धावड़े बीते शनिवार की शाम मनेन्द्रगढ़ विकासखंड से भ्रमण के बाद औचक निरीक्षण पर पटना तहसील कार्यालय पहुंचे। प्रशासनिक कसावट और जनता की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की दिशा में की जा रही इस जांच के दौरान लगभग 250 प्रकरण अपंजीकृत प्राप्त हुए, जिसपर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फौती नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के प्रकरणों के निराकरण के माध्यम से जनता की सहायता करना हमारा दायित्व है। इन कामों को अनावश्यक लंबित ना रखें। कलेक्टर धावड़े ने नाराजगी जताते हुए राजस्व विभाग को जनता के हित में कार्यशैली को सुधारने और सुलभ-सुगम बनाने के सख्त निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यकायार्पालन अधिकारी जिला पंचायत कुणाल दुदावत भी उपस्थित रहे।  

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर धावड़े की मौजूदगी में इससे पूर्व तहसील कार्यालय बैकुंठपुर में अपर कलेक्टर सहित अधिकारियों ने राजस्व प्रकरणों की जांच की थी जिसमें लगभग 700 प्रकरण अपंजीकृत पाए गए थे।

 

#collector#investigation

Source : Agency

पाठको की राय