Friday, October 23rd, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग बालिका डॉली को तुरंत मिला व्हीलचेयर

गौरेला पेंड्रा मरवाही

आमजनों से भेंट मुलाकात के दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर मरवाही जनपद के ग्राम धोबहर की सौ प्रतिशत सेरेब्रल पॉलसी से पीड़ित 12 वर्षीय दिव्यांग बालिका कुमारी डॉली गुप्ता को तुरंत व्हीलचेयर प्रदाय किया गया। कुमारी डॉली ने शासकीय सहायता के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया। उनके आवेदन पर गौर करते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगजन सहायक उपकरण योजना के तहत तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के साथ ही यूनिक आर्ड डी कार्ड बनाने और दिव्यांग पेंशन प्रकरण तैयार करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को दिए। डॉली को त्वरित व्हीलचेयर मिलने पर उनके माता-पिता ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय