Monday, October 19th, 2026

एनजीटी के निर्देश पर ओंकारेश्वर और खेड़ीघाट मोरटक्का में नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर अतिक्रमण की होगी जांच

ओंकारेश्वर (खंडवा)
एनजीटी के निर्देश पर ओंकारेश्वर और खेड़ीघाट मोरटक्का में नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर अतिक्रमण की जांच के लिए एसडीएम पुनासा शिवम प्रजापति ने संयुक्त दल गठित किया है। इस दौरान 30 मीटर की परिधि और 300 मीटर के दायरे में आने वाले अतिक्रमण चिह्नित कर तीन दिन में संयुक्त जांच दल रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे। इसमें नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर अतिक्रमण चिह्नित किए जाएंगे।

संयुक्त जांच दल में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी ओंकारेश्वर गजानन चौहान, नायब तहसीलदार दर्शिका मोदया, नगर परिषद सीएमओ संजय गीते, नगर परिषद उपयंत्री, राजस्व टीमें और पटवारी हरेशी गवलिया, अमित भोरियाले, दीपक मालगे, ओपी शिंदे, संदेश सामेड़िया, प्रेमलाल भालेराव, रंजीता शोले, सुरेश डाबर, कुलदीप राजावत सम्मिलित हैं। दल राजस्व और नगर परिषद के संयुक्त दल के साथ सर्वे करेंगे।

 

#एनजीटी

Source : Agency

पाठको की राय