Sunday, October 25th, 2026

विधायक की पहल पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष जांच दल घर-घर जाकर कर रही हैं जाँच एवं उपचार

रायपुर
मौसमी बीमारियों की शिकायत को लेकर शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड के रामकुंड क्षेत्र में विधायक विकास उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यकतार्ओं के साथ मिलकर आज निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक घर-घर में स्वंय पहुंचे और लोगों का कुशलक्षेम जाना। बीमारियों के लिए अनुकूल बारिश के मौसम में लगातार सर्दी-खाँसी-बुखार समेत अनेक संक्रमण की बीमारियां पांव पसार रही हैं जिसके रोकथाम के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम घर-घर जाकर लोगों का जांच एवं उपचार कर रही हैं। विधायक के निदेर्शानुसार वार्ड में लगातार आज दूसरे दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की जनता पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। मौसमी बीमारी के चलते प्राण गँवाने वाली मृतका के घर पहुंचकर परिजनों को हिम्मत बंधाया और किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर स्वयं के उपलब्ध होने की बात कही।  स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाये जा रहे शिविर में क्षेत्रीय जनता आकर अपना जांच एवं उपचार करवा रही हैं,शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाई भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

 

#MLA

Source : Agency

पाठको की राय