Monday, October 19th, 2026

आरएसएस औऱ मंगलम की पहल पर कोरोना पॉजिटिव मरीजोंं के परिजनों को निशुल्क भोजन की सेवा शुरू

शिवपुरी
शिवपुरी में बढ़ते कोरोना संकट के बीच लोगों की मदद के लिए कई समाजसेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और मंगलम संस्था के द्वारा जिला अस्पताल में आने वाले कोविड मरीज व उनके परिजनों के लिए भोजन, चाय व नाश्ते की निशुल्क सेवा शुरू की गई है। इस समय कोरोना की दूसरी लहर में जब लोग घर से निकलने की हिम्मत नही जुटा पा रहे है इन हालातों में आरएसएस औऱ मंगलम शिवपुरी ने मिलकर पीड़ित मानवता के लिए आगे आक सेवा का संकल्प लिया है।

जिले में लगातार बढ़ते कोरोना के केसों के बीच जिला अस्पताल में इस समय जिले भर से लोग अपने परिजनों को लेकर इलाज के लिए जूझ रहे है। कर्फ्यू के चलते बाजार, होटल सब बंद है। परिजन चाय, नाश्ता, भोजन के लिए तरस रहे थे। आरएसएस के जिला सहसंघचालक की पहल पर मंगलम संस्था के सहयोग से अस्पताल कैम्पस में नि:शुल्क भोजन चाय, नाश्ता की शरुआत की गई जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

मंगलम सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आपसी सहयोग से इस व्यवस्था को संघ के जरिये आरम्भ किया है। डॉ गोविंद सिंह द्वारा संघ की ओर से प्रताप खण्ड के स्वयंसेवक रानू रघुवंशी को इस पूरे प्रकल्प की जिम्मेदारी दी गई है। कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए यह व्यवस्था चलाई जा रही है। सुबह चाय,नाश्ता,दोपहर भोजन,चाय और रात्रि भोजन लोगों को नि:शुल्क दिया जा रहा है। खासबात यह है कि भोजन सामग्री के हाइजीन का पूरा ख्याल रखा गया है। भोजन थाली एवं नाश्ता पैक करके ही वितरित किया जा रहा है।

 

#आरएसएस

Source : Agency

पाठको की राय