Tuesday, October 20th, 2026

प्रधानमंत्री के जन्म-दिन पर वन मंत्री डॉ. शाह ने गरीब आदिवासी को दी सौगात

हरसूद

कर्ज में डूबे एक आदिवासी रमेश युवने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म-दिन सौगात लेकर आया। खण्डवा जिले के हरसूद के पटाजन क्षेत्र के गरीब आदिवासी ने अपने ही रिश्तेदार को दशक पहले 8 एकड़ जमीन केवल 80 हजार रुपये गिरवी पर रख दी थी।

वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह को रविवार को जब मालूम हुआ, तो उन्होंने इस गरीब आदिवासी को बुलाकर न केवल जानकारी ली, बल्कि दूसरे दिन शुक्रवार को स्वयं पटाजन पहुँचकर गिरवी रखी कृषि भूमि मुक्त कराने के लिये 80 हजार रुपये और खाद के साथ बीज खरीदने के लिये 20 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक मदद की। वन मंत्री डॉ. शाह द्वारा की गई इस मदद के कारण गरीब आदिवासी के जीवन को नई रोशनी मिली।

 

#आदिवासी को दी सौगात

Source : Agency

पाठको की राय