Tuesday, October 20th, 2026

चोरी के शक में युवक की आंखों पर पट्टी बांध बेरहमी से पीटा, सड़क पर घसीटा फिर छोड़ कर भागे

ग्वालियर
ग्वालियर शहर के इंदरगंज थाना इलाके में चोरी करने के शक में एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। लोगों ने चोरी के आरोप में युवक की आंखों पर पहले पट्‌टी बांधी और फिर हाथ-पैर भी रस्सी से बांध कर उसे इतना बेहरीमी से पीटा कि वह बेहोश हो गया। युवक को पीटने के बाद वो उसे छोड़कर भाग गए। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। सीसीटीवी की मदद से मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इंदरगंज थाना इलाके के फालका बाजार में काजल टॉकीज के पास एक चश्मे की दुकान के बाहर से साइकिल चोरी हो गई थी। उसके दूसरे दिन यानि गुरुवार को एक युवक उसी दुकान के पास कुछ सामान उठा रहा था। तभी दुकानदार की नजर उस पर पड़ी औऱ दुकानदार ने शोर मचाना शुरू कर दिया।  युवक जब वहां से भागने लगा तो आसपास के दुकानदारों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इन्होंने युवक की आंख पर पट्‌टी बांधी और हाथ-पैर बांधकर उसे बेरहमी से पीटा। इस दौरान युवक उसपर रहम खाने की भीख मांगता रहा।  युवक को रस्सी से बांधकर घसीटा गया। पिटाई की वजह से युवक अधमरा हो गया। उसके बाद लोग उसे घसीटकर कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गए।

 

 

#On suspicion

Source : Agency

पाठको की राय