Tuesday, October 20th, 2026

गौरव दिवस पर सागर में स्थापित होगी अटल बिहारी वाजपेयी की ऊंची प्रतिमा

सागर
मध्यप्रदेश के सागर में स्थापित होगी भारत रत्न अटलजी की सबसे ऊंची अष्‍टधातु प्रतिमा जिसका 26 नवंबर को अनावरण होगा। सागर के अटल पार्क में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। यह प्रतिमा लगने के लिए सागर पहुंच चुकी है। पार्क में स्पेशल कांक्रीट बेस पर अष्टधातु से बनी इस प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। डॉ हरीसिंह गौर जयंती एवं सागर गौरव दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को इसका अनावरण किया जाएगा। 

 

#अटल बिहारी वाजपेयी

Source : Agency

पाठको की राय