Saturday, October 24th, 2026

वन विहार में अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध दिवस पर पर्यटकों की जिज्ञासाओं का किया समाधान

भोपाल

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के मौके पर पर्यटकों को गिद्ध विशेषज्ञ रोहन श्रंगारपुरे, मदन सिंह महादेव बायोलोजिस्ट एवं सहायक संचालक ए.के. जैन ने चलित वाहन से गिद्धों से संबंधित रोचक प्रश्न पूछकर पर्यटकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

गिद्ध के लिए पर्यावरण के सफाई कर्मी के रूप मे जाना जाता है। गिद्ध की विशेषता है कि मृत जानवर का क्षरण कर पर्यावरण को स्वच्छ करने में इनकी अहम भूमिका रहती है। गिद्ध अनेकों बीमारियों से मानव समाज को भी बचाता है। वन विहार में पर्यटकों से किया गया संवाद रोचक पूर्ण रहा। इस अभियव पहल की पर्यटकों ने सराहाना भी की।

 

#गिद्ध दिवस

Source : Agency

पाठको की राय