Thursday, October 22nd, 2026

धनतेरस पर पुलिस का मिला गुम मोबाइल मालिकों को गिफ्ट

रायपुर

धनतेरस के अवसर पर रायपुर पुलिस ने गुम मोबाइल फोन की रिपोर्ट लिखाने वाले मोबाइल मालिकों को उनका मोबाइल फोन लौटाकर गिफ्ट दिया। पुलिस ने  चालीस लाख के 151 मोबाईल मालिकों को उनके सुपुर्द किया।

एण्टी क्राईम और एण्टी साईबर यूनिट की टीम ने गुम मोबाइल फोन की रिपोर्ट लिखाने वाले 151 नग मोबाईल फोन को रायपुर सहित अन्य जिलों सहित अन्य राज्यों महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के अलग - अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन की कीमती लगभग चालीस लाख रुपए बताई गई है। धनतेरस के अवसर पर रायपुर पुलिस ने 151 मोबाइल धारकों को उन्हें गिफ्ट पैक कर उपहार स्वरुप लौटाया। इसके लिए मोबाईल मालिकों ने एण्टी क्राईम, एण्ड साईबर यूनिट एवं रायपुर पुलिस की भूरी - भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय