नाम बदलने पर पार्षद बैठे जमीन पर हंगामेदार हुई सामान्य सभा की बैठक
चिरमिरी
नगर निगम चिरमिरी की सामान्य सभा की बैठक मे सदस्यों को बिना जानकारी दिये समुदायिक भवन का नाम बदल जाने पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और अपने साथी पार्षदों को लेकर जमीन पर बैठ गये। विपक्षी सदस्यों की नाराजगी का इसी से पता चलता है कि बीजेपी नेता प्रतिपक्ष ने माइक को जमीन पर पटका दिया।वॉर्ड 16 के बीजेपी पार्षद पुष्पा कुमारी पोते ने समुदायिक भवन निर्माण को लेकर उठाए थे सवाल।समुदायिक भवन का नाम बदलकर महा ऋषि भवन कर दिया गया इसकी जानकारी पार्षद को नहीं दी गई।जिसको लेकर एमआईसी सदस्य शिवांश जैन ने कहा कि अगर आप को आपत्ती है तो चिरमिरी मैं समाज के सभी के वर्गो के लिए भवन बनाया जा रहा है तो आपको अपत्ती क्यो अगर है तो आपके पार्षदों के साथ आपत्ती लिखित दर्ज करे..नेता प्रतिपक्ष ने कहा की हमने किसी प्रकार का किसी समाज के भवन निर्माण मे आपत्ती नही किया लेकिन सामुदायिक भवन का नाम बदल दीया गया जानकारी भी नही दी गई नेता प्रतिपक्ष का बस यही कहना था लेकिन एमएससी के सदस्यों ने इस बात को हवा देना लाजमी समझा इसी बात की नाराजगी मे नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह ने आपने पार्षदों के साथ जमीन पर बैठे गय। निगम के स्पीकर के काफी समझाइश के बाद नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह ने अपना स्थान ग्रहण किया और सामान्य सभा की बैठक को सुचारू रूप से संचालित करने लगे सामान्य सभा की बैठक में एक प्रस्ताव या भी सामने आया कि नीलम सरोवर पार्क का नाम बदलकर स्वर्गीय राजीव गांधी पार कर दिया जाए और समान्य सभा के बैठक मे चिरमिरी नगर निगम चिरमिरी परिसर मे स्थित पार्क का नाम को बदलने का काम किया जाना है वही निलम सरोवर पार्क का नाम बदल कर राजीव गांधी पार्क रखा जाय इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सदन मे यह बात रखा की नाम क्यो बदला जाय चिरमिरी के लिए तो बहोत कुछ किया जा सकता है केवल नीलम सरोवर का नाम ही क्यो आगे उन्होंने बताया कि आज के सामान्य सभा के बैठक में मुख्य बिंदुओं पर बैठक रखा गया था जिसमें मुख्य रुप से जाति प्रमाण पत्र जो स्कूल के कुछ बच्चे का नहीं बन पाया है जिसके लिए भी बैठक में चर्चा किए हैं और भी कई सारे चर्चा हुई जिनसे चिरमिरी के विकास की ओर अग्रसर कर सकें यह सब मुद्दों को लेकर चर्चा की गई चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावित पत्र को पारित किया गया कि नीलम सरोवर का नाम राजीव गांधी पार्क रखा जाए।

पाठको की राय