Friday, October 23rd, 2026

3 अप्रैल को हुई पुलिस बल एवं नक्सली मुठभेड़ की होगी दण्डाधिकारी जांच

बीजापुर
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल द्वारा जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेद्दागेलूर एवं टेकलगुडि?म के मध्य जंगल में 3 अप्रैल 2021 को हुई सयुंक्त पुलिस बल और नक्सली मुठभेड़ घटना की दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिये गए हैं। इस घटना के जांच अधिकारी एसडीएम भोपालपटनम द्वारा उक्त घटना के बारे में जानकारी रखने वाले जनसाधारण से आगामी 17 मई तक न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी भोपालपटनम मुख्यालय कलेक्टोरेट बीजापुर में उपस्थित होकर साक्ष्य या जानकारी प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।

 

#पुलिस बल

Source : Agency

पाठको की राय