Saturday, October 24th, 2026

25 अप्रैल को पीएम मोदी राष्ट्र को देंगे Water Metro की सौगात, रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली
25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोच्चि को वाटर मेट्रो (Water Metro) की सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी राष्ट्र को पहली वाटर मेट्रो सौपेंगे। एक लंबे समय बाद इस मेट्रो को हरी झंडी मिली है। आपको बता दें, वाटर मेट्रो अन्य मेट्रो से बिल्कुल अलग है। यह बाकी मेट्रो की तरह पटरियों पर नहीं बल्कि पानी पर दौड़ेगी। शुरुआती दिनों में इसको लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन आखिर में पीएम मोदी इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

एशिया की पहली वाटर मेट्रो
जानकारी के मुताबिक, फिलहाल, इस प्रोजेक्ट के लिए 23 वाटर बोट्स और 14 टर्मिनल होंगे, जिनमें से चार टर्मिनल पूरी तरह से शुरू किए जा चुके हैं। हालांकि, अभी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ है, जब ये प्रोजेक्ट पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा, तो इस बोट सर्विस में 78 बोट्स और 38 टर्मिनल होंगे। आपको बता दें, भारत ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया में पहली बार वाटर मेट्रो चलाई जा रही है।

747 करोड़ का प्रोजेक्ट
इसको बनाने में करीब 747 करोड़ रुपये का खर्च है। दरअसल, एक मेट्रो बोट की कीमत 7 करोड़ रुपये है। इस बोट में कई शानदार फीचर्स होंगे और इसमें एक बार में कुल 100 लोग सवार हो सकेंगे। यह कोच्चि जैसे शहरों में बहुत उपयोगी है।

पीएम मोदी की सुरक्षा कड़ी
पीएम मोदी की सुरक्षा से पहले केरल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को एक चिट्ठी मिली थी, जिसमें पीएम मोदी को आत्मघाती बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने ये चिट्ठी सभी सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दी थी। फिलहाल, सभी सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई है और पीएम मोदी की सुरक्षा इंतजाम को और भी कड़ा कर दिया गया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
इस दौरे पर पीएम मोदी केरल में कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी 25 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन पर केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं।

 

#Water Metro

Source : Agency

पाठको की राय