Monday, October 19th, 2026

21 व 22 सितम्बर को संघ प्रमुख भागवत इंदौर में करेंगे प्रबुद्धजनों से संवाद

इंदौर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत  21 व 22 सितम्बर को शिक्षा नीति और देश की सुरक्षा संबंधित मसलों पर इंदौर में प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे। दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर में रुकने के दौरान संघ प्रमुख का केंद्र मालवा प्रान्त के इंदौर में ही रहेगा। कोरोना गाइड लाइन के कारण उनका कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं रहेगा और न ही कोई बड़ी बैठक का आयोजन होगा।

 संघ के प्रान्त संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री ने बताया कि दो दिवसीय प्रवास में संघ प्रमुख  इंदौर महानगर में समाज के विशिष्ट जनों से संपर्क करेंगे। संपर्क बैठक के दौरान वे समाज के प्रतिष्ठित बन्धु, महिलाओं तथा प्रबुद्धजनों से संपर्क और चर्चा करेंगे। वे समाज में विशिष्ट स्थान रखने वाले शिक्षाविदों से संवाद करेंगे तथा समाज में जिन युवाओं ने अपने स्वावलम्बन से उद्यमिता के क्षेत्र में कदम बढ़ाए हैं, ऐसे कुछ चयनित युवा उद्यमियों से भी चर्चा करेंगे।

 

#Bhagwat

Source : Agency

पाठको की राय