Monday, October 26th, 2026

ओमप्रकाश राजभर ने वाई श्रेणी सुरक्षा के लिए CM योगी को कहा शुक्रिया, शिवपाल ने क्रास वोटिंग पर अखिलेश को घेरा

लखनऊ
 
सुभासपा के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने वाई श्रेणी सुरक्षा मिलने पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को शुक्रिया कहा है। वहीं राष्‍ट्रपति चुनाव में समाजवादी पार्टी में क्रास वोटिंग का दावा करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने इसका क्रेडिट खुद को दिया है और अखिलेश यादव को एक बार फिर घेरने की कोशिश की है। ओमप्रकाश राजभर ने भी सपा में क्रास वोटिंग का दावा करते हुए अखिलेश को निशाने पर लिया है।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने थर्मामीटर से चेक करें कि क्रास वोटिंग किसने की है। उन्होंने कहा कि शिवपाल बड़े नेता हैं। अखिलेश को उनका ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल करने पर एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। कहा है कि मतदान के पहले से ही वह इस जीत के प्रति आश्वस्त थे। मतदान के दिन भी कहा था कि सपा व रालोद के भी कई विधायक मुर्मू को वोट दे सकते हैं। वह सच निकला।

हमारी चिट्ठी के कारण सपा में हुई क्रॉस वोटिंग: शिवपाल यादव
सपा विधायक शिवपाल यादव ने कहा है कि उनकी लिखी चिट्ठी के कारण सपा में क्रॉस वोटिंग हुई। पक्के समाजवादियों पर उनकीचिट्ठी का असर हुआ है। इसी कारण सपा विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में क्रासवोटिंग की। शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह को आईएसआई का एजेंट बताया था। ऐसे में हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते।

 

 

#ओमप्रकाश राजभर

Source : Agency

पाठको की राय