Monday, October 19th, 2026

ओमिक्रॉन वैरिएंट का तमिलनाडु में विस्फोट, एक साथ आए हैं 33 मामले

चेन्नई
तमिलनाडु में गुरुवार को कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट्स के 33 नए मामले आने से हड़कंप मच गया। कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद ये मामले सामने आए हैं। इसके साथ, राज्य में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। इससे पहले गुरुवार से पहले केवल एक मामले का पता चला था।

सभी मरीज स्थिर हैं और आइसोलेशन में हैं
स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यन ने कहा, "हमें पुष्टि मिली है कि 33 और लोगों में नए ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता चला है।" आज सुबह स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन के साथ प्रेस को संबोधित करते हुए, सुब्रमण्यम ने कहा कि 33 मामलों में से 26 मरीज चेन्नई में, चार मदुरै में, दो तिरुवनमलाई में और एक सलेम में पाया गया है। सुब्रमण्यम ने कहा कि सभी मरीज स्थिर हैं और आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि संदिग्ध मामले काफी समय से निगरानी में थे। मंत्री ने बताया कि उनमें से कुछ जल्द ही निगेटिव आ सकते हैं और उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। गौरतलब है कि तमिलनाडु ने 15 दिसंबर को ओमिक्रॉन का पहला मामला दर्ज किया जब नाइजीरिया से आए एक 47 वर्षीय यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

 

 

#Omicron variant

Source : Agency

पाठको की राय