Monday, October 19th, 2026

Omicron ने बढ़ाई केंद्र सरकार की चिंता, 8 राज्यों के 14 शहरों में बढ़ाई सतर्कता; जारी किए कई निर्देश

नई दिल्ली।

केंद्र सरकार ने आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को परीक्षण बढ़ाने, अस्पताल की तैयारियों को मजबूत करने और अपने क्षेत्रों के शहरों में नए कोविड -19 मामलों में तेज वृद्धि दर्ज करने के बाद टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कहा है। आपको बता दें कि भारत ने गुरुवार को 16,574 नए मामले दर्ज किए थे, जो 70 दिनों से अधिक समय में रोजाना मामलों में सबसे अधिक इजाफा है। महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में तेज गति से कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं।
आपको बता दें कि मंगलवार को कोरोना के दैनिक नए मामलों की संख्या 12,987 थी और बुधवार को यह 9,155 थी।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने कोविड -19 पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता में बोलते हुए कहा, “हम मानते हैं कि हम जो देख रहे हैं, वह संभवतः ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण बढ़ रहे मामलों में वैश्विक वृद्धि का हिस्सा है।” आगे उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि यह वैरिएंट अधिक प्रसार होने वाला वायरस है। हालांकि इसकी गंभीरता अनिश्चित है। यह उम्मीद से हल्की है लेकिन हम इसे हल्के में नहीं ले सकते।”

'भारत के पास विशाल वैक्सीन कवरेज का कवच'
उन्होंने कहा, “एक राष्ट्र के रूप में हम तैयार हैं और हमारे पास अनुभव भी है। हमारे पास अच्छे वैक्सीन कवरेज का एक विशाल कवच है। मैं दोहराता हूं, घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन जिम्मेदार होने, तैयार रहने, अनुशासित होने की जरूरत है।" आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सबसे पहले सामने आए थे। इसके बाद यूके और डेनमार्क का स्थान है।

 

#Omicron

Source : Agency

पाठको की राय