Friday, October 23rd, 2026

ओमिक्रोन पॉजिटिव आया युवक बनेगा आइकॉन

पटना
ओमिक्रोन के खतरों के बीच एक अच्छी खबर है। पटना के एक युवक ने ओमिक्रोन पर फतह हासिल करने में कामयाबी पाई है। मात्र 72 घंटे के संयम और सतर्कता के बल पर उसकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। प्रशासन इस युवक को आईकॉन बनाने की तैयारी में लग गया है। पटना के सिविल सर्जन डॉ विभा सिंह ने बताया कि किदवईपुरी मोहल्ले के एक 26 वर्षीय युवक में ओमिक्रोन पॉजिटिव पाया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर उसने इसका बेहतर मैनेजमेंट किया। युवक ने अपने घर में ही खुद को आइसोलेट कर लिया और s.o.p. के मुताबिक उपचार करता रहा। शनिवार को जब आरटीपीसीआर जांच की गई तो उस युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई। इतना ही नहीं उस युवक के परिवार के 5 सदस्य के रिपोर्ट भी नेगेटिव आए हैं। पूरे परिवार के कांटेक्ट में आने वाले 60 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्ट किए हैं।

 इधर, पटना जिला प्रशासन इस युवक को आईकॉन बनाने की तैयारी में जुट गया है पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि सावधानी और सतर्कता के बल पर इन्होंने ओमिक्रोन को मात दिया है।  उन्हें आइकॉन घोषित किया जाएगा ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा लें। जिलाधिकारी के आदेश पर पटना में टेस्टिंग और ट्रेसिंग की गति को तेज कर दिया गया है। डीएम ने कहा है की प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कराई जाए। इसके अलावा पॉजिटिव आए लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए पटना में 50 प्रतिशत आइसोलेशन सेंटर को चालू किया जाएगा।

 

 

#Omicron positive

Source : Agency

पाठको की राय