Wednesday, October 21st, 2026

ओमिक्रॉन: 15 दिसंबर से नहीं शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने दिसंबर महीने से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं को शुरू करने के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। सरकार ने कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के प्रभाव को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा।

नागर विमानन महानिदेशालय ने बुधवार को कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट उभर रहे हैं। ऐसे में बदलते वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए सभी हितधारकों के साथ सतत संपर्क के साथ स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही कमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने की तारीख के बारे में निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा। नागर विमानन महानिदेशालय की ओर से 26 नवंबर कोकमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 14 दिसंबर की मध्य रात्रि तक प्रतिबंध बढ़ाने की बात कही गई थी थी और 15 दिसंबर से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की जानकारी दी गई थी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अधिकारियों को सलाह दी कि वे कोरोना वायरसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को ध्‍यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर योजना की समीक्षा करें।

 

#अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

Source : Agency

पाठको की राय